Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
AGRICULTURE

Carrot Grass: फसलों की महादुश्मन है यह घास, नष्ट करने के लिए करें इस दवा का प्रयोग

Carrot Grass: किसान लंबे समय से खरपतवार की समस्या से जूझ रहे हैं। इसके कारण फसल की पैदावार कम हो रही है। नई कृषि संबंधी बीमारियों की संभावना बढ़ रही है। साथ ही मिट्टी में नाइट्रोजन का स्तर भी कम हो रहा है। हालांकि खरपतवारों में गाजर घास को सबसे ज्यादा नुकसानदायक माना जाता है। खेत में यह घास तेजी से फैलती है। इससे कई फसलों को नुकसान पहुंचता है।

Carrot grass
Carrot grass

हजारीबाग के तरबा खरवा स्थित आईएसईटीसीटी यूनिवर्सिटी के कृषि वैज्ञानिक डॉ. अरविंद कुमार के अनुसार यह समस्या नई नहीं है। गाजर घास के कारण किसानों को काफी नुकसान होता है। इसके कारण कृषि उत्पादकता में 20 से 30 फीसदी की कमी आ सकती है। उपचार में देरी होने पर यह एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में तेजी से फैल सकती है।

गाजर घास (Carrot Grass) को नष्ट करना एक कठिन काम है।

इसके अलावा गाजर घास को खत्म करना भी मुश्किल है। इसके कारण यह सभी फसलों में दिखाई देती है। कम ऊंचाई वाली फसलों को इस घास से सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचता है। डॉक्टर के अनुसार सबसे अच्छा उपाय यह है कि इसे सही समय पर हाथ से हटाकर खेत के बाहर गाड़ दिया जाए। जैसे-जैसे पौधा परिपक्व होता है, उसमें से दाने निकलते हैं, जो सूखकर पूरे खेत में फैल सकते हैं।

दवा का उपयोग किया जा सकता है।

इसके अलावा, गाजर घास से दवा का उपयोग करके भी छुटकारा पाया जा सकता है। किसान अपनी फसलों पर टोफोर्ड दवा या एट्राजीन का उपयोग करके ऐसा कर सकते हैं। हालांकि, इससे फसल को नुकसान होने का खतरा बढ़ जाता है। गाजर घास को ढूंढ़कर, उसे उखाड़कर जमीन में गाड़ देना बेहतर होता है।

Back to top button