Rajasthan VDO Recruitment 2025: राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी के खाली पदों पर आई नौकरियों की बहार
Rajasthan VDO Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के पास सुनहरा मौका है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर ने राज्य में ग्राम विकास अधिकारी (VDO) के 850 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती जारी की है। इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो अंतिम तिथि 17 जुलाई 2025 तक जारी रहेगी। ऐसे में जो उम्मीदवार इस वैकेंसी के लिए योग्य हैं, वे RSSB की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर या SSO ID के जरिए ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

आवश्यक योग्यताएं
राजस्थान VDO भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को राज्य सरकार द्वारा निर्धारित स्नातक या इसके समकक्ष योग्यता प्राप्त होनी चाहिए। कंप्यूटर सर्टिफिकेट/डिप्लोमा इन कंप्यूटर साइंस या कंप्यूटर एप्लीकेशन। पॉलिटेक्निक इंस्टीट्यूट/RS CIT कोर्स से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग में डिप्लोमा। इसके अलावा उम्मीदवार को राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान और देवनागरी लिपि हिंदी में काम करने का ज्ञान भी होना चाहिए।
आयु सीमा
इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए, जो 1 जनवरी 2026 को ध्यान में रखते हुए होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग (Reserved Category) से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु में छूट दी जाएगी।
इस तरह भरें फॉर्म
- राजस्थान वीडीओ भर्ती में शामिल होने के लिए सबसे पहले SSO पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाकर लॉग इन करें।
- इसके बाद सिटीजन एप्स G2C पर उपलब्ध भर्ती पोर्टल का चयन करें।
- अब आवश्यक विवरण भरकर पंजीकरण करें।
- इसके बाद अन्य विवरण भरकर फॉर्म पूरा करें।
- अंत में श्रेणी के अनुसार निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म पूरा किया जा सकता है।
- आवेदन के साथ ही सामान्य वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के रूप में 600 रुपए जमा करने होंगे, जबकि राजस्थान राज्य के ओबीसी (एनसीएल)/ईडब्ल्यूएस/एससी/एसटी/दिव्यांग श्रेणियों को 400 रुपए जमा करने होंगे।
भर्ती विवरण
इस भर्ती के जरिए ग्राम विकास अधिकारी के कुल 850 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से 683 पद गैर अनुसूचित क्षेत्रों और 167 पद अनुसूचित क्षेत्रों के लिए आरक्षित हैं। भर्ती से संबंधित विस्तृत शैक्षणिक विवरण (Detailed Academic Details) और अन्य जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक अधिसूचना अवश्य देखें।

