GOVERNMENT JOBS

MHA Recruitment 2025: बिना किसी परीक्षा के गृह मंत्रालय में पाएं नौकरी, मिलेगी तगड़ी सैलरी

MHA Recruitment 2025: गृह मंत्रालय में नौकरी करना हर कोई चाहता है। अगर आपकी भी यही ख्वाहिश है तो यह आपके लिए एक शानदार मौका है। गृह मंत्रालय ने निदेशक के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित (Applications Invited) किए हैं। इन पदों के लिए योग्यताएं पूरी करने वाले उम्मीदवार गृह मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

Mha recruitment 2025
Mha recruitment 2025

गृह मंत्रालय की इस भर्ती के जरिए कुल 12 पदों पर बहाली की जाएगी। अगर आप भी यहां नौकरी करना चाहते हैं तो 19 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले आवेदकों को नीचे दिए गए बिंदुओं को ध्यान से पढ़ना चाहिए।

आयु प्रतिबंध और योग्यता

गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs) के इन पदों के लिए आवेदन करने के बारे में सोच रहे किसी भी व्यक्ति को आधिकारिक घोषणा में बताई गई आयु और योग्यता आवश्यकताओं को पूरा करना चाहिए। उसके बाद ही उन्हें आवेदन करने के योग्य माना जाएगा।

चयन प्रक्रिया

अगर उम्मीदवार गृह मंत्रालय के इन पदों के लिए चुने जाते हैं तो उन्हें पे मैट्रिक्स लेवल-13 के अनुसार 1,23,100 रुपये से लेकर 2,15,900 रुपये प्रति माह तक वेतन मिलेगा।

आवेदन लिंक

कैसे करें आवेदन

उम्मीदवारों को अपना आवेदन ऑफ़लाइन जमा करना होगा। आवेदन पत्र और कोई भी सहायक दस्तावेज़ निर्दिष्ट (Specify Supporting Documents) पते पर भेजा जाना चाहिए। उम्मीदवार पूर्ण आवेदन प्रारूप और अन्य निर्देशों के लिए आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर घोषणा देख सकते हैं।

Back to top button